Sliderपंजाब

अगले 24 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश

दिल्ली: सावन माह के बीच देश के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया है। उत्तर और दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है।राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है और निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर के और ऊपर जाने की आशंका है जिसके चलते प्रशासन ने कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात में भारी परेशानी आ रही है जिससे मुंबईकरों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button