Sliderराष्ट्रिय

26 नवंबर को सभी राज्यों में कांग्रेस निकालेगी ”संविधान रक्षा मार्च”

कांग्रेस ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सभी राज्यों में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालने का फैसला किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उस दिन लखनऊ में आयोजित ‘संविधान रक्षा मार्च’ में शामिल होंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि प्रत्येक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने राज्य में इस मार्च का आयोजन करेगी और यह संविधान की रक्षा के अभियान का प्रमुख हिस्सा होगावेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ’26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रत्येक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने राज्य में एक विशाल संविधान रक्षा मार्च आयोजित करेगी, जो संविधान की रक्षा के हमारे अभियान का केंद्रबिंदु होगा।’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक मार्च की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रतिमा से होगी। इसके बाद संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी और कांग्रेस कार्यकर्ता तथा नागरिक संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करेंगे। वेणुगोपाल के मुताबिक, इस दौरान संविधान की रक्षा के लिए शपथ भी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल होंगे

Related Articles

Back to top button