Sliderअन्य राज्य

अचानक आई भयंकर बाढ़ ने मचाया तांडव, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,127 हुई

काठमांडू: नेपाल पुलिस के अनुसार, बुधवार को नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, कुल 45 शव रसुवा से, 155 नुवाकोट से, 59 धाडिंग से, 348 चितवन से, 66 गोरखा से, 38 तनहुं से, 217 नवलपरासी पूर्व से और 190 नवलपरासी पश्चिम से बरामद किए गए हैं। नेपाल पुलिस ने यह भी बताया कि भारत में नौ शव बरामद किए गए हैं। 4,800 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैबरामद किए गए शवों में से अब तक केवल 95 शवों की पहचान के बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंपा गया है। एक दिन पहले, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह ने फेसबुक पोस्ट में कहा था कि बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों और जिनकी पहचान नहीं हो पाई है, उनके शवों का प्रबंधन कानून के अनुसार और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जा रहा है।उन्होंने कहा, सरकार केवल उन शवों का प्रबंधन कर रही है जो बिना पहचान वाली स्थिति में पाए गए हैं, साथ ही डीएनए नमूने और अन्य सबूत भी सुरक्षित रखे जा रहे हैं जो उनकी पहचान में मदद कर सकते हैं। शवों का प्रबंधन नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल की सहायता से किया जा रहा है। पहचान किए गए शव उनके परिवारों को सौंपे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button