
जालंधर: Aditya Birla Group की ज्वैलरी ब्रांड Indriya ने जालंधर में अपना पहला स्टोर शुरू किया है। यह पंजाब में ब्रांड का चौथा स्टोर है। स्टोर के उद्घाटन अवसर पर इंद्रिय के सीईओ Sandeep Kohli ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों का गहनों के प्रति विशेष लगाव रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोग गहने केवल शादियों और त्योहारों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत शैली और रोजमर्रा की पहचान के रूप में भी खरीदते और पहनते हैं। उनके अनुसार जालंधर एक तेजी से उभरता हुआ बाजार है, जहां राजस्व सृजन की अपार संभावनाएं हैं।
संदीप कोहली ने बताया कि कंपनी विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक विशेषताओं और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष डिजाइनों की ज्वैलरी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य इंद्रिय को ग्राहकों की पसंदीदा ज्वैलरी डेस्टिनेशन बनाना है।
उन्होंने बताया कि नए स्टोर में 32,000 से अधिक ज्वैलरी डिजाइनों का संग्रह उपलब्ध है। इसमें शादी-ब्याह के गहनों के अलावा त्योहारों, कार्यालय उपयोग और रोजमर्रा में पहने जाने वाले आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला भी शामिल है।
कोहली ने कहा कि यह स्टोर आधुनिकता और पारंपरिक कारीगरी का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है। उन्होंने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सैकड़ों ग्राहकों का आभार व्यक्त किया और बताया कि पहले ही दिन ग्राहकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली तथा कारोबार को अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ।