Sliderअंतराष्ट्रीय

अमरीका में सोने- चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट जानिए और कितनी गिरेंगी कीमतें

gold slides 3 on double blow of strong jobs report china data

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका में जॉब ग्रोथ अच्छी रहने से कीमतों में यह गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में 3% से अधिक की गिरावट आई, जिसके पीछे दो मुख्य कारण थे। पहला अमेरिका में उम्मीद से अधिक रोजगार वृद्धि और चीन द्वारा सोने की खरीद में ठहराव आना। विशेषज्ञों की मानें तो आगे भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर कल यानी शुक्रवार की शाम को सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 71,341 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 72,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर कल यानी शुक्रवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 201 रुपए की गिरावट के साथ 88,888 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 91,050 रुपए के स्तर पर बंद हुई है। 5 दिसंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी कल गिरावट के साथ 93,274 रुपए पर बंद हुई है।

सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 3.34 फीसदी या 79.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,311.10 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव गिरकर 2,293.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुका हैं।

Related Articles

Back to top button