Sliderपंजाब

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने किया सार्थक प्रोजेक्ट*

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन प्यार व जुनून के साथ सेवा के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में मानव सहयोग सोसाइटी की तरफ से चलने वाले प्राइमरी स्कूल काजी मंडी में बच्चों को स्नेक्स,कोक,बिस्कुट व फल वितरित करने के साथ साथ सभी बच्चों को नोटबुक, कापी व किताबें भेंट की।पूर्व प्रधान संजीव गंभीर ने बताया कि हमारा क्लब जरूरतमंद बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनको पढ़ाई कराने के लिए मदद करती रहती है।इस प्रोजेक्ट में ऐली रीतू भल्ला धर्मपत्नी ऐली संजय भल्ला ने आपने जन्मदिन के अवसर पर सहयोग किया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ट्रेजियर संजय भल्ला जी थे ।इस अवसर पर पूर्व प्रधान संजीव गंभीर, दया कृष्ण छाबड़ा,सचिव अशोक बजाज, सीनियर उप प्रधान विनोद कुमार कौल, डी सी ऐस पब्लिकेशन राकेश चावला,रमेश भंडारी,स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button