
एनआईटी जालंधर में फ्रांस के उच्च शिक्षा प्रतिनिधियों के साथ बातचीत

डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर में 25 नवंबर 2026 को भारत में फ्रांस के दूतावास के प्रतिनिधियों के साथ एक बातचीत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य फ्रांस में उच्च शिक्षा, विद्यार्थियों के आने-जाने के अवसरों और शोध के क्षेत्र में मिलकर काम करने की संभावनाओं पर चर्चा करना था। प्रतिनिधिमंडल में सुश्री मैरी-क्रिस्टीन शारल्यू, उच्च शिक्षा और विज्ञान विभाग की अटैशे; सुश्री रजनी बचवानी, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के लिए शैक्षणिक और वैज्ञानिक सहयोग की उप अटैशे; तथा सुश्री निधि चोपड़ा, कैंपस फ्रांस, चंडीगढ़ की मैनेजर शामिल थीं। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के डीन (DIIA) कार्यालय की ओर से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में उद्योग एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के डीन प्रो. अजय बंसल ने सुश्री शारल्यू और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। बातचीत के दौरान सुश्री शारल्यू ने फ्रांस में उच्च शिक्षा और शोध के अवसरों के बारे में जानकारी दी। संस्थान के शिक्षकों ने फ्रांस से जुड़े अपने शोध कार्यों के बारे में बताया और आगे मिलकर काम करने की संभावनाओं पर चर्चा की।
विद्यार्थियों के साथ बातचीत का सत्र कैंपस फ्रांस की मैनेजर सुश्री निधि चोपड़ा ने किया। उन्होंने फ्रांस में पढ़ाई, इंटर्नशिप और शोध के अवसरों, विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रमों तथा आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। सुश्री शारल्यू को अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में 30 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने फ्रांस के उच्च शिक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में कई पदों पर काम किया है। इसके अलावा, वह उरुग्वे, लाओ पीडीआर और वियतनाम में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एनआईटी जालंधर के निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया से भी मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के एसोसिएट डीनस डॉ. सौरभ कानगो और डॉ. प्रांग्या रंजन राउत, डॉ. विनोद अशोकन, अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी प्रकोष्ठ; डॉ. तरुण चौधरी, नोडल अधिकारी, ICCR और विश्वकनेक्ट क्लब के संयोजक; तथा डॉ. चंडी चरण पात्रा, नोडल अधिकारी, SII भी उपस्थित रहे।
इस बातचीत के माध्यम से संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों को फ्रांस के प्रतिनिधियों से सीधे जानकारी प्राप्त करने और एनआईटी जालंधर तथा फ्रांस के बीच शिक्षा, शोध और विद्यार्थी आदान-प्रदान के नए अवसरों पर चर्चा करने का मौका मिला।



