
Sliderअंतराष्ट्रीय
अमेरिका के मिनियापोलिस में भीषण गोलीबारी

अमेरिका : मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो पुलिस अधिकारियों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, हेनेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर ने पुष्टि की है कि गोलीबारी के बाद अस्पताल में कुल छह मरीजों को लाया गया था, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में घायल होने वालों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे घटना स्थल ’15 ईस्ट ग्रांट स्ट्रीट’ के आस-पास के क्षेत्र में जाने से बचें।



