पंजाबशिक्षा और संस्कृति

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने कोशिश फ्री स्कूल में खाद्य पदार्थ एंव स्टेशनरी भेंट की*

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में कोशिश चेरीटेवल फ्री स्कूल में बच्चों को फल स्वीट्स व स्टेशनरी भेंट की। इस प्रोजेक्ट में पृथ्वी राज शर्मा ने सहयोग किया। उप गर्वनर प्रथम एनके महेंद्रू ने कहा कि अलायंस क्लब जालंधर समर्पण समाज व मानवता की सेवा के लगातार प्रोजेक्टस कर रहे हैं, युनीक होम में प्रोजेक्ट, फूड फार हंगर, जरूरतमंदों के आंखों के ऑपरेशन, बच्चो को स्टेशनरी काबिले तारीफ है। अलायंस क्लब जालंधर समर्पण 13 नबंबर वीरवार को आंखों के 200 ओप्रेशन फ्री करवाएंगे।रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल ने कहा कि जी पी जिन्दल जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को यह जो फ्री शिक्षा दे रहे हैं बहुत ही सराहनीय है।सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया।इस मौके पर रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान केवल शर्मा,दया कृष्ण छाबड़ा,सचिव अशोक बजाज,असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा,सीनियर वाईस प्रधान विनोद कुमार कौल, हर्षवर्धन शर्मा,जयदेव मल्होत्रा,नरेंद्र शर्मा,अशोक मेहता,ऐडवोकेट हितेन, सचिन शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button