Sliderपंजाब

एलांते मॉल में पलटी टॉय ट्रेन, झूले ले रहे बच्चे की मौत

चंडीगढ़: एलांते मॉल में शनिवार रात टॉय ट्रेन पलट गई। ट्रेन के आखिरी डिब्बे में बैठा 11 साल का बच्चा गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को जी.एम.सी.एच.-32 में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान सुबह चार बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक बच्चे की पहचान 11 वर्षीय नवांशहर निवासी शहबाज के रूप में हुई। पुलिस ने टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया है।

जतिंदर पाल की शिकायत पर इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने टॉय ट्रेन ऑप्रेटर बापूधाम निवासी सौरभ और कम्पनी के मालिकों के खिलाफ गैर इरादत्तन और लापरवाही का मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन बच्चे के शव लेकर नवांशहर रवाना हो गए। नवांशहर निवासी जतिंदर पाल सिंह अपने दो बच्चों, पत्नी और चचेरे भाई नवदीप के परिवार के साथ शनिवार कोचंडीगढ़ घूमने आया था। शनिवार रात करीब आठ बजे दोनों परिवार के सदस्य घूमने और शापिंग करने एलांते मॉल पहुंच गए। मॉल के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर 11 साल का शहबाज और नवदीप का बेटा टॉय ट्रेन देखने के बाद उसमें झूला लेने के लिए कहने लगे। जतिंदर और नवदीप दोनों बच्चों को टॉय ट्रेन में झूला देने के लिए तैयार हो गया

Related Articles

Back to top button