Sliderअंतराष्ट्रीय

कचरे का ढेर ढहने से काम कर रहे मजदूर दबे

फिलिपींस : फिलीपीन के एक शहर में कचरा पृथक्करण केंद्र पर कचरे का विशाल ढेर ढहने से वहां काम कर रहे मजदूर दब गए, जिससे एक महिला की मौत हो गयी तथा सात लोग घायल हो गए और कम से कम 27 अन्य लापता हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सेबू शहर के बिनालिव गांव में स्थित लैंडफिल स्थल पर कचरे और मलबे का एक बहुत बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए।राहतकर्मियों ने अब तक आठ लोगों को जीवित बाहर निकाला है और अब भी मलबे में फंसे लापता लोगों की तलाश जारी है। क्षेत्रीय पुलिस निदेशक ब्रिगेडियर जनरल रोडरिक मैरानन ने बताया कि जिन लोगों को बचाया गया, उनमें एक महिला लैंडफिल कर्मी भी थी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बाकी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मैरानन ने कहा कि प्रारंभिक पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक 27 लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button