

आज यहाँ स्थानीय होटल में नीमा फ़ीमेल फोरम की मीटिंग का आयोजन डॉ रीना कक्कड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें शहर के मशहूर सर्जन डॉ असीम गूंबर मुख्य वक्ता के रूप में और जालंधर कारपोरेशन के जन्म तथा मृत्यु डिपार्टमेंट के सहायक हैल्थ ऑफ़िसर डॉ सुनिता अबरोल जो कि नीमा के स्थाई सदस्य भी हैं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं
सर्व प्रथम भगवान धन्वंतरि पूजन के बाद सैक्टरी डाविनीता गोस्वामी ने मंच का अभूतपूर्वक संचालन करते हुए आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया
इसके बाद
डॉ असीम ने स्त्रियों के बांझपन में कई प्रकार के कारण
गर्भाशय शोथ तथा बच्चे दानी की रसौली के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कई बार दवाओं के प्रयोग फ़ेल होने पर सर्जरी की सहायता लेनी पड़ती है
इसके लिए लैप्रोस्कोपिक सर्जरी बहुत ही कारगर साबित होती है जिससे कम से कम चीर फाड़ करनी पड़ती है
पर ये विधि करते हुए बहुत ही सावधानी बरती जाती है जिससे कि स्त्री को माँ बनने में रुकावट ना आये और दूसरे अंगों को नुक़सान न पहुँचे
इस लिये सभी अड़चनों को विस्तार से बताया
इसमें लड़कियों के शरीर में विकासात्मक बदलाव और गलत खानपान का प्रभाव भी होता है
इसके लिए समयावधि में डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाओं को ज़्यादा तकलीफ़ से ना गुज़रना पड़े
मुख्य वक्ता ने उपस्थित सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर भलीभाँति दिया
इसके बाद मुख्य अतिथि डाक्टर सुनिता अबरोल ने अपने विभाग के बारे में सभी मेंबर्स को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया
इसके बाद डॉ रीना कक्कड़ ने नीमा के सहयोग से अपने क्लीनिक में यौवनावस्था और वयस्कों को लगने वाली टैटनस तथा डिप्थीरिया की फ्री वैक्सीन की जानकारी दी कि कहीं से कोई भी इस सुविधा का लाभ उठा सकता है
अंत में नीमा पंजाब की अध्यक्षा डॉ वीना गूंबर ने मुख्य अतिथि, वक्ता और आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा कोषाध्यक्षा डॉ वंदना यश का इस मीटिंग में योगदान के लिए तथा फ़ाइनैंस इक्ट्ठा करने के लिये आभार प्रकट किया
इस सभा में नीमा जालंधर के अध्यक्ष
डॉ एस पी डालिया
पंजाब नीमा ने महासचिव
डॉ अनिल नागरथ
डॉ राजीव धवन
डॉ के इलावा
डॉ सुनीता नागरथ
डॉ नमिता जग्गी
डॉ सुनीता यादव
डॉ मीनाक्षी
डॉ जसलीन सेठी
डॉ नवनीत
डॉ नरिंदर
तथा अन्य उपस्थित थे



