
दिल्ली: भारत में आज से आपकी डिजिटल दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। सरकार के नए प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग रूल्स, 2026 आज से देशभर में प्रभावी हो गए हैं। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य गेमिंग इंडस्ट्री को एक व्यवस्थित कानूनी ढांचा देना और गेमर्स को साइबर धोखाधड़ी व लत से बचाना है।नए नियमों के तहत सरकार ने ऑनलाइन गेम्स को तीन मुख्य हिस्सों में बांट दिया है ताकि किसी भी तरह का भ्रम न रहे इसमें प्रोफेशनल और कॉम्पिटिटिव गेम्स शामिल होंगे जो खिलाड़ी के कौशल और रणनीति पर आधारित हैं इस कैटेगरी में मनोरंजन और सीखने वाले सुरक्षित गेम्स को रखा गया है। वहीं सबसे बड़ा बदलाव इसी कैटेगरी में है। वहीं सरकार ने डिजिटल कैंची चलाई है और नियमों का उल्लघन करने वालों के लिए कड़े दंड का प्रावधान किया है। सरकार के मुताबिक अगर कोई प्लेटफॉर्म बार-बार नियमों को तोड़ता है तो उसे 3 साल की जेल और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति या संस्था प्रतिबंधित ‘पेड गेम्स’ का विज्ञापन करती पाई गई तो 5 साल की कैद और 2 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा दी जाएगी