जालंधर: IMD के अनुसार, अगले 3-4 दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य, उत्तर, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, लेकिन दक्षिण भारत में बारिश होने की संभावना नहीं है IMD के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले 8 घंटे में 12 राज्यों में आंधी-तूफान आने और बिजली कड़कने की आशंका है 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने और मैदानी इलाकों में जलभराव होने का खतरा हैIMD के अनुसार, अगले 8 घंटे के अंदर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान आ सकता है. कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है