Sliderराष्ट्रिय

पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा को जान से मरने की मिली धमकी

दिल्ली: पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा के साथी हरविंदर सिंह को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने व्हाट्सएप के जरिए धमकाते हुए 10 करोड़ रुपए की भारी-भरकम फिरौती की मांग की है। रकम न देने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की सीधी धमकी दी है। हालांकि इस संबंध में थाना सराभा नगर में हरविंदर सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज हो चुकी है। लेकिन फ़ज़ीहत से बचने के लिए पुलिस ने FIR को गुप्त रखा था और उसे मीडिया से दूर रखने के लिए क्राइम डायरी में भी नहीं आने दिया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना का रहने वाला हरविंदर सिंह सिंगर परमिश वर्मा का साथी है। हरविंदर सिंह को एक के बाद एक कई व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आए। फोन करने वाले ने अपनी पहचान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर के तौर पर बताई। जिसमें आरोपी ने कहा कि अगर उन्हें अपनी सलामती चाहिए तो 10 करोड़ रुपए देने होंगे, वरना गोलियां उनका पीछा नहीं छोड़ेंगी।मामले की गंभीरता और हाई-प्रोफाइल शख्सियत से जुड़े होने के कारण लुधियाना पुलिस तुरंत हरकत में आई है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच का पहिया घुमा दिया है। अब पुलिस इन इंटरनेशनल कॉल्स को ट्रेस कर रहे हैं और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है। जिक्रयोग्य है कि परमिश वर्मा पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है

Related Articles

Back to top button