Sliderपंजाब

आईएसबी के पीजीपी वाईएल के दूसरे बैच को समर इंटर्नशिप में शानदार प्लेसमेंट*

*मोहाली, नवंबर, 2026* : इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) ने अपने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर यंग लीडर्स (पीजीपी वाईएल) के दूसरे बैच (2026-2028) के समर इंटर्नशिप के नतीजे घोषित किए हैं। इस बैच में कुल 130 विद्यार्थी हैं, जिन्हें पहले औसतन 9 महीने का काम करने का अनुभव है। यह अनुभव पारंपरिक एमबीए कोर्स करने वाले छात्रों की तुलना में काफी कम है। इस बैच को अलग-अलग क्षेत्रों की 45 कंपनियों से इंटर्नशिप के 200 से अधिक ऑफर मिले हैं। दो महीने की इंटर्नशिप के लिए औसत स्टाइपेंड 3.44 लाख रुपए रहा, जबकि सबसे ज्यादा स्टाइपेंड 7.9 लाख रुपए मिला।
इस साल भर्ती करने वालों में कंसल्टिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी, बड़े व्यावसायिक समूहों, बीएफएसआई और अन्य क्षेत्रों की कंपनियाँ शामिल थीं।
कंसल्टिंग और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग: इन दोनों क्षेत्रों की कंपनियों ने मिलकर कुल 117 इंटर्नशिप ऑफर दिए। एक्सेंचर सॉल्यूशंस ने सबसे ज्यादा 29 ऑफर दिए। इसके बाद ईवाई-पार्थेनॉन ने 17, डेलॉइट कंसल्टिंग ने 9, जबकि बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और मास्टरकार्ड ने 8-8 ऑफर दिए। बेन एंड कंपनी, अल्वारेज एंड मार्सल और पीडब्ल्यूसी एसी इंडिया ने 7-7 ऑफर दिए। इसके अलावा मैकिंजी एंड कंपनी, ईवाई जीडीएस, गोल्डमैन सैक्स, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस, नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट, पीडब्ल्यूसी इंडिया, बार्कलेज, सिटी, जेफरीज और सिनर्जी कंसल्टिंग जैसी कंपनियां भी भर्ती करने वालों में शामिल थीं।
एफएम सीजी क्षेत्र: इस क्षेत्र की कंपनियों ने कुल 17 इंटर्नशिप के ऑफर दिए। हिंदुस्तान यूनिलीवर और डाबर ने 6-6 ऑफर देकर सबसे ज्यादा भर्ती की। इसके अलावा, हेलिऑन, आईटीसी, लॉरियल और कैस्ट्रॉल जैसी कंपनियों ने भी हिस्सा लिया।
टेक्नोलॉजी क्षेत्र: इस क्षेत्र की कंपनियों ने कुल 27 इंटर्नशिप के ऑफर दिए। पर्पल ने सबसे ज्यादा 6 ऑफर दिए। इसके बाद गूगल, स्विगी, सैमसंग और फिलिप्स ने 5-5 ऑफर दिए। अमेजन डेवलपमेंट सेंटर इंडिया ने भी आईएसबी के छात्रों का चयन किया।
बड़े उद्योग समूह: इस क्षेत्र की कंपनियों ने कुल 16 इंटर्नशिप के ऑफर दिए। अदाणी एंटरप्राइजेज ने सबसे ज्यादा 6 ऑफर दिए, जबकि टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस ने 4 ऑफर दिए। अन्य भर्ती करने वाली कंपनियों में आदित्य बिड़ला ग्रुप और गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप शामिल थे।
अन्य क्षेत्र: एक्सिस बैंक, नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट, ऑप्टिमस कैपिटल, कमिंस इंडिया और सिनर्जी कंसल्टिंग ने 3-3 इंटर्नशिप के ऑफर दिए। इसके अलावा, बॉन्डब्लॉक्स, लाइटहाउस कैंटन, सिंक्रोनी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेस, जियोस्टार और हीरो मोटोकॉर्प ने भी छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर दिए।
प्रोफेसर प्रणव जिंदाल, एसोसिएट डीन, एडमिशन्स एंड फाइनेंशियल एड, करियर एडवांसमेंट सर्विसेस, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) ने कहा, “पीजीपी वाईएल के दूसरे बैच को मिले समर इंटर्नशिप के नतीजे इस कोर्स के बढ़ते महत्व और युवा प्रतिभाओं की उपयोगिता को दर्शाते हैं। कंसल्टिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी और अन्य क्षेत्रों की कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इससे छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने के ऑफर मिले हैं। साथ ही, कंपनियों ने यह भरोसा जताया है कि छात्र अपने करियर की शुरुआत में ही बड़ी जिम्मेदारियाँ निभाने में सक्षम हैं। आईएसबी में हम छात्रों को मैनेजमेंट, विश्लेषण करने की क्षमता और समस्याओं को हल करने का बेहतर ज्ञान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही, उन्हें अपने ज्ञान का वास्तविक व्यावसायिक क्षेत्र में उपयोग करने के अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। इस कोर्स से लगातार जुड़ी रहने वाली और छात्रों को ऐसे ऑफर देने वाली सभी कंपनियों के हम आभारी हैं।”
पीजीपी वाईएल एक 20 महीने का कोर्स है। इसे हाल ही में ग्रेजुएशन पूरा करने वाले छात्रों और अपने करियर की शुरुआत कर रहे युवाओं के लिए तैयार किया गया है। इस कोर्स में छात्रों को बिजनेस, टेक्नोलॉजी और लीडरशिप से जुड़े जरूरी कौशल सिखाए जाते हैं। 2026–2028 बैच में कुल 130 विद्यार्थी हैं।
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के बारे में
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) भारत के सबसे उच्च रैंकिंग वाले बिजनेस स्कूलों में से एक है और दुनिया के कई प्रमुख बिजनेस स्कूल रैंकिंग में भी इसका स्थान है। रिसर्च पर ध्यान देने वाले अनुभवी प्रोफेसर्स, मजबूत शैक्षणिक साझेदारी, सक्रिय पूर्व छात्र नेटवर्क, प्रभावी बोर्ड और उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से आईएसबी ने कम समय में ही दुनिया के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आईएसबी भारत और दुनिया के लिए भविष्य के सक्षम लीडर्स को तैयार करने का काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button