Sliderराष्ट्रिय

इन दो बैंको का होगा मर्जर, RBI ने दी मंजूरी

दिल्ली; बैंकिंग जगत में एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने शुक्रवार को दुबई स्थित एमिरेट्स NBD बैंककी भारतीय शाखाओं के RBL बैंक के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बैंक ने 16 अक्टूबर को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह विलय 1 दिसंबर, 2026 से प्रभावी होगा।इसमें कहा गया है, एमिरेट्स NBD बैंक P.J.S.C. की सभी भारतीय शाखाएं 1 दिसंबर, 2026 से RBL बैंक लिमिटेड की शाखाओं के रूप में काम करेंगी। मई में, वित्त मंत्रालय ने एमिरेट्स NBD बैंक द्वारा RBL बैंक में 74% तक की हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी थी। यह मंजूरी, एमिरेट्स NBD द्वारा RBL बैंक की विस्तारित शेयर पूंजी में 60% हिस्सेदारी हासिल करने के बाद मिली है।यह प्रक्रिया 18 जून, 2026 को पूरी हुई, जिसमें लगभग 2.75 बिलियन डॉलर की प्राथमिक पूंजी निवेश की गई थी। इस सौदे की घोषणा पहली बार अक्टूबर 2025 में की गई थी। कंपनियों को सभी जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां मिलने और क्लोजिंग की शर्तें पूरी होने के बाद यह सौदा पूरा हुआ। यह विलय भारत के बैंकिंग सेक्टर में हुए सबसे बड़े विदेशी निवेशों में से एक है।

Related Articles

Back to top button