Sliderपंजाब

इस तारीख तो तूफान के साथ होगी बारिश, पढ़ें…

चंडीगढ़: पिछले कुछ दिनों से शहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। इन दिनों चंडीगढ़ में तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। इसी को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने मंगलवार को हीटवेव की एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान में बदलाव देखा जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि आने वाले समय में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब और हरियाणा में हीटवेव चलने की संभावना अधिक जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि अत्यधिक धूप में निकलने से बचें, और जरूरी सावधानियां बरतें। वहीं बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है। आमतौर पर किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले तापमान में वृद्धि देखी जाती है। 10 और 11 अप्रैल को चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस सप्ताह के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी, लेकिन अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तापमान में फिर गिरावट हो सकती है। वहीं बुधवार के लिए हीटवेव को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार को गरज-तूफान और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button