Sliderराष्ट्रिय

इस साल झुलसाएगी गर्मी, समय से पहले गर्मी का प्रकोप

मुंबई: मुंबई और आसपास के इलाकों में फरवरी के अंत में ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। भारतीय मौसम विभाग ने 25 और 26 फरवरी के लिए मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया हैIMD की वैज्ञानिक सुषमा नायर के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। खासतौर पर दोपहर के समय गर्मी तेज रहने की संभावना है, जिससे लू चलने का खतरा बढ़ जाएगा। जब तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ज्यादा हो जाता है, तो हीटवेव की स्थिति बनती है।गर्मी के साथ-साथ कोकण क्षेत्र में उमस भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानी हो सकती है। रत्नागिरी और अलीबाग जैसे समुद्र तटीय इलाकों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे उमस के कारण असहज स्थिति पैदा हो सकती है। गर्मी से बचने के लिए मौसम विभाग ने लोगों को धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button