पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘पॉडकास्ट एवं वीडियो मेकिंग’ प्रतियोगिताओं में दिखाई अपनी प्रतिभा

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा के द्वारा छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय पॉडकास्ट और वीडियो मेकिंग’ प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाई गईं जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विषयानुरूप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में श्रीमती पूजा शर्मा तथा डॉ. श्री नितिन खन्ना (अस्सिस्टेंट प्रोफेसर,कंप्यूटर साइंस एंड एप्लिकेशनस विभाग, केएमवी) के निर्णयानुसार रोहिणी शर्मा तथा संचिता सोनी ने ‘पॉडकास्ट प्रेजेंटेशन’ में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘वीडियो मेकिंग प्रेजेंटेशन’ में दिमंतजीत सिंह ने अपनी प्रतिभा के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने पदक व प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेता विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button