पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एचएमवी ने जीएनडीयू जोनल यूथ फेस्टिवल में जीती सेकेंड रनर्स अप ट्राफी

हंसराज महिला महाविद्यालय ने जीएनडीयू द्वारा आयोजित •ाोनल यूथ फेस्टिवल में सेकेंड रनर्स अप ट्राफी पर कब्जा किया है। कालेज ने 14 पोजीशनें जीती। कालेज ने क्लासिकल वोकल, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, ग्रुप सांग, फोक सांग, कविता उच्चारण, फोक आर्केस्ट्रा, कोलाज, कास्टयूम परेड, मिमिक्री, ग्रुप शब्द, ग•ाल, डिबेट व माइम में पोजीशन प्राप्त की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्त्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद, डायरेक्टर हायर एजुकेशन श्री शिव रमन गौड़ व डीएवी प्रबंधकर्त्री समिति के सभी पदाधिकारियों का निरंतर साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया। डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप ने भी यूथ फैस्टिवल की पूरी टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button