Sliderअन्य राज्य

न्यूयॉर्क में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत

न्यूयॉर्क : ब्रुकलिन में एक निर्माण स्थल के पास तीन मंजिला इमारत ढह जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बुधवार को हुई इस घटना के बाद दमकलकर्मी मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे। सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों को शाम करीब चार बजे ब्रुकलिन के फ्लैटबुश इलाके में स्थित घटनास्थल पर भेजा गया। दमकलकर्मी मशीनों का इस्तेमाल कर मलबा हटाते तथा लोगों की तलाश करते दिखाई दिए। अधिकारियों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा, छह लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब साढ़े छह बजे दमकलकर्मियों ने मलबे से एक व्यक्ति को जीवित बाहर निकाला। वह व्यक्ति हिल-डुल रहा था। उसे तत्काल स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button