पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में बाल-वाटिका के नन्हें बच्चों ने ‘रंग भरने की प्रतियोगिता’ में भरे कल्पनाओं के रंग

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में बाल वाटिका-एक,बाल वाटिका-दो और बाल वाटिका-तीन के विद्यार्थियों के लिए रचनात्मकता और मोटर कौशल विकसित करने के उद्देश्य से ‘रंग भरने की प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 246 विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए बहुत एकाग्रता से भाग लिया। उन्होंने विभिन्न आकृतियों की दी गई रूपरेखा में कल्पनाओं के रंग बिखेरकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। निर्णयकमंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियाँ देने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक कक्षा-वर्ग के अंतर्गत विजेता घोषित किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप ने नन्हें विजेताओं को पदक और प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button