
दिल्ली: मिस्र की राजधानी काहिरा में भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई है 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और 25 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख हो गई है हादसा ईंधन से भरे टैंकर के बीच सड़क पलटने और उसमें आग लगने से हुआ टैंकर में लगी आग इतनी विकराल थी कि उसने आस-पास से गुजर रही गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया और बड़े स्तर पर भीषण तबाही मचाई आग लगने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं हादसा राजधानी काहिरा को चारों ओर से घेरने वाले रिंग रोड पर हुआ, जिसमें लगी आग ने कारों और बाइकों को जलाकर खाक कर दियामिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे पर शोक जताया और पीड़ितों के प्रति शोक व्यक्त किया



