
Sliderअन्य राज्य
उत्तराखंड में आधी रात फटा बादल मची चीख पुकार

उत्तराखंड: उत्तराखंड में एक बार फिर आसमान से कहर बरसा है। इस बार चमोली ज़िले के थराली क्षेत्र में देर रात करीब 1 बजे अचानक बादल फटने से भारी तबाही मच गई। रात के सन्नाटे में आई इस आपदा ने लोगों की नींद उड़ा दी और गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक पानी और मलबा उनके घरों में घुस चुका था। देखते ही देखते कई घर मलबे में दब गए और सड़कें पूरी तरह से तबाह हो गईं।शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चमोली के थराली कस्बे में अचानक तेज बारिश के साथ बादल फटने की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रात करीब 1 बजे हुई। तेज गर्जना और बारिश के साथ अचानक इतना पानी आया कि लोग जान बचाकर घरों से बाहर भागने लगे।


