Sliderपंजाब

सवारियों से भरी PRTC की बस के साथ हादसा, मची चीख-पुकार

बठिंडा : पंजाब में घना कोहरा पड़ रहा है और इस कारण सड़क हादसे भी बढ़ गए है। ऐसा ही मामला बठिंडा के डबवाली नेशनल हाईवे से सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां सवारियों से भरी पी.आर.टी.सी. की बस हादसे का शिकार हो गई।

खबर मिली है कि गांव कुटी किशनपुरा के पास आज सुबह चंडीगढ़ जा रही सवारियों से भरी बस कोहरे के कारण सड़क पर खड़े घोड़ा ट्राले से टकरा गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 7 के करीब यात्री घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button