SliderUncategorizedपंजाब

समरसता संकल्प यात्रा’ तीसरे दिन अमृतसर से श्री मुक्तसर साहिब पहुंची*

फिरोजपुर/ श्री मुक्तसर साहिब/ अमृतसर, 20 नवंबर (): गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की समरसता संकल्प यात्रा आज सुबह अमृतसर से रवाना होकर तरनतारन, जीरा, फिरोजपुर होते हुए श्री मुक्तसर साहिब पहुंची।

पंजाब भाजपा नेता इकबाल सिंह चन्नी ने बताया कि ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का आज तीसरा दिन था। आज अमृतसर से यात्रा रवाना होने के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवेश कुमार राम, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, विधायक कुंवर विजय प्रताप और रजनीश धीमान ने संगत को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह यात्रा गुरु रविदास जी की वाणी और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि गुरु रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास है।

अमृतसर से चलकर यात्रा जब तरनतारन पहुंची तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। साथ ही पालकी साहिब में विराजमान गुरु रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इसके बाद यात्रा जीरा के रास्ते फिरोजपुर पहुंची, जहां गुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता गेजा राम, चरणजीत सिंह अटवाल, आशु सांपला और अन्य नेताओं ने भाग लिया।

पंजाब में पांच दिनों के दौरान 17 जिलों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा का हर शहर और कस्बे में बड़ी संख्या में लोग स्वागत कर रहे हैं। इसी क्रम में फिरोजपुर से श्री मुक्तसर साहिब जाते समय सादिक में भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
समरसता संकल्प यात्रा को 18 नवंबर को जालंधर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह यात्रा पंजाब सहित सात राज्यों से होकर गुजरते हुए 3 दिसंबर को वाराणसी में संपन्न होगी।

Related Articles

Back to top button