Sliderदोआबापंजाब

खेड़ा रोड फगवाड़ा में हुई सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी की मासिक बैठक।

फगवाड़ा 15 अप्रैल (शिव कौड़ा) : सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी (रजि.) खेड़ा रोड फगवाड़ा मासिक बैठक सोसायटी के प्रधान विश्वामित्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सुखविन्द्र सिंह लाल शामिल हुए। जिनका स्वागत सोसायटी प्रधान विश्वामित्र शर्मा एवं सरपरस्त जे.एस. विर्दी ने फूलमालाएं पहना कर किया। बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सोसायटी द्वारा आगामी दिनों में किये जाने वाले समाज सेवी प्रोजैक्टों बारे भी विचार विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि ने सभी को वैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी और साथ ही कहा कि सरकारों द्वारा सार्वजनिक स्थलों तथा सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों को हर तरह की सुविधा सुनिश्चित की जानी चाहिये। इस दौरान सोसायटी के सदस्य रमन नेहरा को आस्ट्रेलिया से वापिसी तथा रविन्द्र सहदेव को केरल का दौरा करके वापिस लौटने पर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान अप्रैल माह में जन्म दिन मनाने वाले सदस्यों मनिन्द्र सिंह छतवाल, सुधीर शर्मा, दविन्द्र सिंह चाना, मनमोहन सिंह वालिया व अशोक बिंद्रा को शुभकामनाएं दी गई। सभी के लिये चायपान का विशेष प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर बलदेव शर्मा, आर.एल. चोपड़ा, अवतार सिंह सग्गू, मिस्टर डडवाल मिस्टर नरूला कीमती लाल सीकरी, नछत्तर पाल, मिस्टर बिलखू, कुलदीप सिंह सिहरा व चन्द्र प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button