
एच.एम.वी. में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित

हंसराज महिला महाविद्यालय ने युवा छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वोटर रजिस्ट्रेशन कैंपों की एक श्रृंखला आयोजित की। ये कैंप पंजाब सरकार के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिस और उच्च शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों के तहत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब और पॉलिटिकल साइंस के पीजी विभाग द्वारा 26 अगस्त, 3 सितंबर और 9 सितंबर, 2026 को आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र की छात्राओं को वोटर लिस्ट में रजिस्ट्रेशन के बारे में मार्गदर्शन देना और उन्हें जिमेदार नागरिकों के रूप में उनके अधिकारों और जिमेदारियों के बारे में जागरूक करना था। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने पात्र छात्राओं को मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना केवल हमारा लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं, बल्कि नैतिक जिमेदारी भी है। उन्होंने कहा कि भारत का वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ना उसकी सुदृढ़ लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संस्थाओं पर आधारित है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र को सशक्त बनाने तथा विकसित भारत ञ्च2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि ये कैंप 18 और उससे अधिक उम्र की पात्र छात्राओं के वोटर के तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए एक विशेष अभियान और एनरोलमेंट ड्राइव के तहत आयोजित किए गए थे और ये पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन 2026 का हिस्सा हैं। ॥रूङ्क वोटर रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है कि पात्र छात्राओं को पूरी प्रक्रिया के दौरान सही मार्गदर्शन मिले। कैंप के दौरान, पॉलिटिकल साइंस विभाग की हेड और स्ङ्कश्वश्वक्क नोडल ऑफिसर श्रीमती अलका ने पॉलिटिकल साइंस फोरम की इंचार्ज डॉ. जीवन देवी के साथ मिलकर छात्राओं को फॉर्म 6 और डिक्लेरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया। छात्राओं को यह भी बताया गया कि ये फॉर्म भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं और भरने के बाद अपने-अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर को जमा किए जा सकते हैं। कॉलेज के स्ङ्कश्वश्वक्क एंबेसडर्स ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। भावना (रू.्र. सेमेस्टर ढ्ढढ्ढढ्ढ), जाह्नवी और पलक (रू.्र. सेमेस्टर ढ्ढ), सिमरन, आकांक्षी, तन्वी और अदिति शर्मा (क्च.्र. सेमेस्टर ङ्क), तथा दृष्टि और अंशिका (क्च.्र. सेमेस्टर ढ्ढ) ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपने साथी छात्रों से संपर्क किया और वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी देकर उनकी मदद की। यह पहल सामाजिक रूप से जागरूक, ज़िमेदार और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने वाले ऐसे नागरिकों को तैयार करने के प्रति ॥रूङ्क की लगातार प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो एक विकसित और प्रगतिशील भारत के विज़न में सार्थक योगदान दे सकें।



