Sliderपंजाब

एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या

मोहाली: पंजाब के मोहाली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की घर में अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि घर से गहने और नकदी भी गायब है। यह वारदात कृष्ण कुमार गोयल के मोहाली फेज-5 स्थित उनके आवास पर हुई है। घटना की जानकारी घर के नौकर ने पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार गोयल इन दिनों अपनी बेटी से मिलने मस्क गए हुए हैं।बताया जा रहा है कि सुबह जब घर कि मैड काम करने के लिए घर आई तो उसने देखा कि महिला कुर्सी से बंधी हुई थी। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घर में पहले लूटपाट की और घर से गहने-नकदी लेकर फरार हो गए।पुलिस को शक है कि लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी गई होगी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं पुलिस घटना के समय घर में मौजूद नौकर की भूमिका पर भी संदेह जता रही है। इसी के चलते नौकर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button