पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर की एम.ए. फाइन आर्ट्स चौथे सेमेस्टर की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर की एम.ए. फाइन आर्ट्स चौथे सेमेस्टर की छात्रा जसकीरत कौर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.93/10 सीजीपीए प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया।
प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी मेहनत करते हुए अपने सपनों को साकार करे। उन्होंने छात्रा का मार्गदर्शन करने के लिए पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स की विभागाध्यक्ष डॉ. रिम्पी अग्रवाल और डॉ. जीवन कुमारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन करती रहें।

Related Articles

Back to top button