Sliderपंजाब

जालंधर के निजातम नगर मे फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग

जालंधर: जालंधर के निजातम नगर की गली नंबर 7 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गई स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने हालात का जायजा लेने के बाद पाया कि आग काफी विकराल रूप धारण कर चुकी है। इसके बाद अतिरिक्त सहायता के लिए चार और फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और आसपास के इलाके में आग फैलने से रोक लिया।फैक्ट्री मालिक ने बताया कि उन्हें फैक्ट्री में रहने वाले एक कर्मचारी का फोन आया था, जिसने आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button