Sliderपंजाब

ब्रह्माकुमारी संस्था की शिक्षाएँ जीवन को सकारात्मक दिशा में बदलने में मदद करती हैं : मोहिंदर भगत

जालंधर ( ) : पंजाब के रक्षा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी तथा बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत का ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय आश्रम, कपूरथला रोड़,नजदीक कपूरथला चौंक जालंधर में पहुंचने पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने कहा कि ब्रह्माकुमारी आश्रम में आने पर मेरे मन को एक अजीब सा सुकून मिलता है। यह एक आध्यात्मिक संस्था है, इस संस्था का मुख्य उद्देश्य ही लोगों तक आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग की शिक्षा को पहुँचाना है।
उन्होंने कहा कि इस संस्था में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, और यह विश्व में सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था है जिसका नेतृत्व महिलाएँ करती हैं।
ब्रह्माकुमारी संस्था की शिक्षाएँ जीवन को सकारात्मक दिशा में बदलने में मदद करती हैं और लोगों को आध्यात्मिक शांति और ज्ञान प्राप्त करने में सहायता करती हैं।

Related Articles

Back to top button