

जालंधर, 03 सितंबर 2026
लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान अश्वनी मल्होत्रा जी की अगुवाई में एक सार्थक सेवा प्रकल्प को अंजाम दिया।क्लब द्वारा आदर्श नगर, जालंधर स्थित *”सरस्वती सिंधु न्यास” को संस्था में रहने वाली बच्चियों की आवश्यकता को देखते हुए एक वाटर डिस्पेंसर, रसोई के लिए मिक्सर एवं मच्छर भगाने की मशीन भेंट की गई*। इस सेवा प्रकल्प के अवसर पर जोन चेयरपर्सन श्री राम आनंद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस सेवा कार्य में क्लब के संयुक्त कोषाध्यक्ष हर्ष वर्धन शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा।जोन चेयरमैन श्री राम आनंद जी ने आपने संबोधन में क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधान अश्वनी मल्होत्रा जी के नेतृत्व में लायंस क्लब जालंधर लगातार समाज सेवा के प्रकल्प कर रहा है,जो अत्यंत सराहनीय है।अश्वनी मल्होत्रा जी ने पर्सनल आपनी तरफ से सरस्वती सिन्धू न्यास की एक बच्ची को अडापट किया जिसका रहण सहन व पढ़ाई का खर्च 5000/-
रूपऐ महीना है यह खर्च मल्होत्रा साहब करेंगे।इस अवसर पर क्लब के सैक्ट्री अरुण वशिष्ट,ट्रेजियर सुरेंद्र सिंह,
मीडिया इंचार्ज जगन नाथ सैनी,साहिल अरोड़ा,ए.के. बहल,हर्षवर्धन शर्मा,सेवा सिंह,बलकार सिंह सैनी,गुरदीप सिंह ठुकराल,राकेश खिल्लन,नीरू मल्होत्रा ,करिश्मा कपूर, गुलशन जैन,प्रवीण आंनद,पारुल अरोड़ा,
शोभा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।अंत में सैकट्री अरुण वशिष्ट ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। सरस्वती सिंधु न्यास के प्रबंधन ने भी इस सहयोग के लिए लायंस क्लब जालंधर का आभार व्यक्त किया।



