Sliderपंजाब

मिलाप चौक स्थित दुग्गल वेज रैस्टोरैट पर हमले से दुकानदारो में रोष

जालंधर: मिलाप चौक स्थित दुग्गल वेज रैस्टोरैट पर कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले दौरान न केवल रैस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई, बल्कि दुकान मालिकों पर गंभीर रूप से हमला भी किया गया। घटना के बाद से पूरे व्यापारी वर्ग में भारी रोष है। ट्रेडर्स फोरम के संस्थापक सदस्यों ने गत दिवस पीड़ित परिवार से मुलाकात की और एक आपात बैठक आयोजित की। बैठक में यह फैसला लिया गया कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो जालंधर बंद का आह्वान किया जाएगा। व्यापारियों के रोष के बाद दोपहर को ए.डी.सी.पी. डोगरा स्व्यं घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि शुक्रवार शाम तक सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती तो शनिवार से संघर्ष की शुरुआत की जाएगी।

Related Articles

Back to top button