Sliderपंजाब

ब्लड बैंक फगवाड़ा में लगाया दंत चिकित्सा और नये जबड़े लगाने का 465वां नि:शुल्क कैंप

फगवाड़ा, (शिव कौड़ा) ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में माता ठाकुर देवी एवं नानक चंद सेठी की मधुर स्मृति को समर्पित दांतों और जबड़ों का 465वां नि:शुल्क शिविर ब्लड बैंक के संरक्षक के.के. सरदाना के मार्गदर्शन एवं प्रधान मलकीयत सिंह रगबोत्रा की देखरेख में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुकेश गेरा सी.ए. ने किया। मुख्य अतिथि एवं गणमान्यों ने 2 बुजुर्गों को नए तैयार जबड़े वितरित किए और ब्लड बैंक द्वारा किए जा रहे समाज सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिविर के दौरान, डा. अनुराधा के नेतृत्व में सी.एम.सी. लुधियाना से पहुंची विशेषज्ञ डॉक्टरों की 25 सदस्यीय मोबाइल टीम ने लगभग 100 मरीजों के दांतों की जांच की। जरूरतमंदों के दांतों की सफाई की गई और आवश्यकतानुसार दवाइयां दी गईं। जरूरतमंदों के 25 नए जबड़े तैयार करने की अगली प्रक्रिया भी पूरी की गई। मलकीयत सिंह रगबोत्रा ने बताया कि अगला शिविर सोमवार, 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वामित्र शर्मा, गुलशन कपूर, मोहन लाल तनेजा, एन.एस. सैनी, रमन नेहरा, सुधा बेदी, एस.सी. चावला, तारा चंद चुंबर, रूप लाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button