Sliderअन्य राज्य

महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत

प्रयागराज: महाकुंभ स्नान कर लौट रहे 3 लोगों की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, बिहार के कैमूर जिले में एक ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, घटवा जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास की है। बताया जा रहा है कि पांच लोग प्रयागराज से स्नान कर ऑटो से घर लौट रहे थे। इस दौरान एनएच 19 पर एक ऑटो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। घटना में महिला सहित तीनों लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button