Sliderअंतराष्ट्रीय

एलोन मस्क की स्पेस एक्स को NASA और पेंटागन से मिले बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स

अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार में अरबपति कारोबारी एलन मस्क का प्रभाव कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बढ़ता हुआ नजर आया। मस्क की कंपनी स्पेस एक्स को कई बड़े सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स मिल रहे हैं जिनमें से कुछ करोड़ों रुपए के हैं। अमेरिकी डिफेंस विभाग का मानना है कि स्पेस एक्स के जरिए दुनिया भर में हथियारों की सप्लाई की जा सकती है। इसके अलावा मस्क की कंपनी के स्टार लिंक सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क की मदद से अमेरिका के ग्रामीण इलाकों में ब्रॉडबैंड नेटवर्क बिछाने का एक बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा है जिसकी लागत लगभग 3.59 लाख करोड़ रुपए है। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के समय इस प्रोजेक्ट से स्पेस एक्स को बाहर रखा गया था।वहीं मस्क ने सरकारी दक्षता विभाग का प्रमुख बनने के बाद काफी बदलाव किए। उन्होंने लगभग एक लाख कर्मचारियों को निकाल दिया और कई एजेंसियों को बंद कर दिया। इसके अलावा मस्क के प्रभाव में नासा ने अपना ध्यान मंगल ग्रह पर केंद्रित किया है और अब स्पेस एक्स को मंगल पर मानव भेजने का सरकारी कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना जताई जा रही है। व्हाइट हाउस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों में हाल ही में स्टार लिंक सैटेलाइट डिश लगा दी गई हैं जो स्पेस एक्स की बढ़ती ताकत को दर्शाती हैं।बता दें कि जब ट्रम्प की दूसरी पारी शुरू हुई तब स्पेस एक्स ने सरकारी ठेकों में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी शुरू कर दी थी। 2024 में कंपनी को 32 हजार करोड़ रुपए के 344 कॉन्ट्रैक्ट मिले थे। अमेरिकी डिफेंस विभाग और नासा के साथ स्पेस एक्स के कॉन्ट्रैक्ट्स में भी इजाफा हुआ है। ट्रम्प सरकार ने संचार सिस्टम और सैटेलाइट जैसे क्षेत्रों में निजी कंपनियों को प्राथमिकता देने की नीति बनाई थी जिसका फायदा स्पेस एक्स को हुआ। इन क्षेत्रों में स्पेस एक्स का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button