Sliderपंजाब

नशा मुक्ति यात्रा अभियान को मिला जोर – मान

फगवाड़ा 28 मई (शिव कौड़ा) पंजाब सरकार द्वारा नशे की बुराई के खात्मे के लिए गांव-गांव शुरू की गई नशा मुक्ति यात्रा के सार्थक परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं। इसके तहत आज फगवाड़ा के गांव खजूरला में हुई सभा के दौरान प्रभावित होकर 2 युवाओं ने नशा छोड़ने के लिए सामने आकर इलाज करवाने की इच्छा व्यक्त की दोनों युवाओं को आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजी मान और ओम प्रकाश बिट्टू, हल्का कोऑर्डिनेटर “युद्ध नशों के विरूद्ध” द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की सहायता से तुरंत फगवाड़ा सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र में ले जाकर भर्ती करवाया गया बताने योग्य है कि आज फगवाड़ा हल्के के गांव हरदासपुर,महेरू,नानक नगरी,खजूरला भखरियाना, माधोपुर में नशा मुक्ति यात्रा के तहत सभाएं हुईं, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरजी मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जहां नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं गांव-गांव नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता के लिए सभाएं की जा रही हैं उन्होंने बताया कि रोजाना फगवाड़ा हल्के के 6 गांवों में नशा विरोधी समागम हो रहे हैं, जहां लोग इस सामाजिक बुराई के खात्मे के लिए आगे होकर लड़ाई लड़ने का प्रण ले रहे हैं इस मौके पर रुपिंदर कौर एसपी फगवाड़ा, गुरशरन सिंह नायब तहसीलदार फगवाड़ा, गुरदीप सिंह दीपा कोऑर्डिनेटर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button