Sliderअन्य राज्य

कश्मीर में 2 संदिग्ध दिखने पर सांबा-कठुआ में सर्च शुरू

जम्मू : जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस ने कमर कस ली है। आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों का चल रहा है सर्च ऑपरेशन। घर-घर जाकर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन में पुलिस को सफलता भी मिली है और एक दिन पहले ही पुलिस ने अभियान के तहत 6 आतंकियों को मार गिराया जो एक बड़ी सफलता है। वहीं जम्मू रीजन के सांबा और कठुआ जिले में भी आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।दरअसल बीती रात करीब 12:22 बजे गांव की एक महिला ने कहा कि उसने दो संदिग्ध लोग देखे थे। उसका कहना है कि उन लोगों को देखकर लग रहा था कि वो किसी बुरी साजिश के चलते वहां आए हैं। ऐसे में इस खबर के मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल चौकन्ने हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button