Sliderपंजाब

किडनी अस्पताल के डॉ. राहूल सूद पर गोली चलाने का मामला आया सामने

जालंधर: किडनी अस्पताल के डॉ. राहूल सूद पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार हुआ मास्टर माइंड बबलू वारदात के एक हफ्ते पहले से ही डॉ. सूद की रेकी कर रहा था। रेकी के दौरान ही उन्होंने अर्बन स्टेट में शापिंग स्टोर के बाहर लोकेशन चुनी क्योंकि उस एरिया से भागने में कोई दिक्कत नहीं थी।रांची से गिरफ्तार करके जालंधर लाई पुलिस ने आरोपी बबलू को चार दिन के रिमांड पर ले रखा है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसने अपने साथियों को बता रखा था कि डॉ. सूद के कारण उसकी बहन के इलाज में लापरवाही हुई जिसके कारण उसकी तबीतय और बिगड़ गई थी। इसी रंजिश के चलते उसने राहुल सूद से बदला लेना था।बबलू ने कबूला कि सबसे पहले वह बिहार से देसी कट्टा खरीद कर लाया और फिर हफ्ते भर रेकी की। वहीं बताया जा रहा है कि बबलू ने एक गोली चलने के बाद दूसरी गोली भी चलानी चाही लेकिन फायर नहीं हुआ और गोली फंसने के कारण डॉ. राहुल सूद की जान बच गई। हालांकि यह बात पुलिस द्वारा दर्ज की एफ.आई.आर. में भी लिखी गई है।

Related Articles

Back to top button