Sliderपंजाब

कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, घरों में घुसा धुआं

मोहाली: मोहाली के फेज-5 इंडस्ट्रियल एरिया में PTL चौक के पास RMC प्वाइंट के बाहर गुरुवार सुबह कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसका धुआं आस-पास के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई और अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नगर निगम इस जगह पर सूखी झाड़ियां, पेड़ के पत्ते और कूड़ा फेंकता है। लंबे समय से जमा हो रहे इस कूड़े और सूखी वनस्पति के कारण छोटी सी चिंगारी ने भयानक रूप ले लिया। लोगों का आरोप है कि निगम की इस लापरवाही के कारण आज इलाके के लोगों की जान और माल खतरे में पड़ गया।

Related Articles

Back to top button