
सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ।

जालंधर, 24 जुलाई: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, जालंधर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ पारंपरिक हवन यज्ञ के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया। संस्थान परिसर में आयोजित इस शुभ अवसर पर प्रिंसिपल श्रीमती कीर्ति शर्मा, समस्त फैकल्टी, स्टाफ तथा वरिष्ठ छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत हवन संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, संस्थान तथा समस्त मानवता के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे परिसर में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण, मेहनत और नैतिक मूल्यों के साथ प्राप्त शिक्षा ही जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने और आतिथ्य उद्योग में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच, लगन और मेहनत के साथ अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ तथा सभी ने नए शैक्षणिक सत्र के सफल, मंगलमय एवं समृद्ध होने की कामना की।



