Sliderपंजाब

लायंस क्लब जालंधर ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल को भेंट किए 4 पंखे*

जालंधर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी लायंस क्लब जालंधर द्वारा आज सेवा कार्य किया गया।क्लब के प्रधान अश्वनी मल्होत्रा के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों के स्कूल डीफ एंड डंब में 4 पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर बच्चों को फल भी वितरित किए गए।इस सेवा कार्य में क्लब के पीआरओ सरवन अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा,उन्हें स्कूल प्रबंधक रैड क्रास सैक्ट्री डाक्टर सुरजीत लाल ने प्रशंसा पत्र भेंट कर सन्मानित किया।इस अवसर पर क्लब के सचिव अरुण वशिष्ठ, रेड क्रॉस स्कूल प्रबंधन से डॉ. सुरजीत लाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल, लायन सेवा सिंह,खुशपाल सिंह,गुरदीप सिंह ठुकराल,नमया सेठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि क्लब लगातार समाज व मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रहा है। हर इंसान को दीन-दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
स्कूल प्रबंधन की ओर से डॉ. सुरजीत लाल ने लायंस क्लब जालंधर की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब सही मायनों में समाज सेवा कर रहा है। उन्होंने क्लब प्रधान और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव अरुण वशिष्ठ ने सभी का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button