पंजाबशिक्षा और संस्कृति

डी.ए.वी.कॉलेज जालंधर की एन.एस.एस. इकाई की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

डी.ए.वी.कॉलेज की एन.एस.एस. यूनिट ने भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार व प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के नेतृत्व में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें विषय विशेषज्ञ प्रो गगन मदान ने साइबर सुरक्षा के‌ प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन लेनदेन और देनदारियां करते समय सत्यापन हुए बिना आगे न बढ़ने, किसी प्रलोभन या‌ झांसे में आकर असत्यापित या अपरिचित लिंक को क्लिक न करने का परामर्श दिया। उन्होंने किसी भी तरह के फ्रॉड से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरतने का सुझाव दिया। समन्वयक डॉ साहब सिंह ने कार्यक्रम का आरंभ किया मुख्य वक्ता ने साइबर सुरक्षा से जुड़े अन्य विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। एन.एस.एस. वॉलिंटियर्स ने इस विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम अधिकारी प्रो विवेक शर्मा ने उपस्थित सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग के प्रो. विशाल शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ गुरजीत कौर, फिजिक्स विभाग से प्रो. सुनील ठाकुर और छात्रों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button