Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के विद्यार्थियों ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक एवं सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को किया गौरवान्वित

जालंधर, 14 जुलाई, 2026: डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार पुनः महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। दिनांक 12 जुलाई, 2026 को अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय की विभिन्न संकायों के 11 विद्यार्थियों को उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों—बी.ए. (ऑनर्स), बैचलर ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीएफएसटी), बी.कॉम., एम.ए. (अर्थशास्त्र), एम.ए. (संस्कृत), एम.एससी. (जूलॉजी),एम.एस.सी. (गणित) तथा एम.कॉम.—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान अर्जित कर महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को पुनः सिद्ध किया।

सम्मानित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—

सुश्री गीतिका — बी.ए. (भूगोल)

सुश्री झलक थापा — बैचलर ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीएफएसटी)

सुश्री महक — बैचलर ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीएफएसटी)

सुश्री विश्रुति राणा — बैचलर ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीएफएसटी)

सुश्री धनवी शारदा — बी.कॉम.

सुश्री अंजला — एम.एस.सी. (गणित)

सुश्री तरनप्रीत कौर — एम.एससी. (जूलॉजी)

सुश्री लिप्पी बजाज — एम.एससी. (जूलॉजी)

सुश्री आरती कौशिक — एम.ए. (संस्कृत)

सुश्री रितु सिंगला — एम.ए. (संस्कृत)

सुश्री पल्लवी शर्मा — एम.ए. (अर्थशास्त्र)

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनूप कुमार ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, “हमारे विद्यार्थियों ने अपनी अथक मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर महाविद्यालय की प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि की है। विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करना तथा स्वर्ण पदक अर्जित करना डी.ए.वी .कॉलेज में प्रदान की जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं संस्कारों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा एवं कर्मनिष्ठा से महाविद्यालय तथा राष्ट्र का नाम निरंतर गौरवान्वित करेंगे।”

महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीवृंद ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

सम्पूर्ण डी.ए.वी. परिवार अपने इन मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व अनुभव करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर सफलता की मंगलकामना करता है।

Related Articles

Back to top button