केरल: प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है यह मेगा-ऐक्शन उनकी बेटी वीणा विजयन की आईटी फर्म ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लिया गया हैअधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय 10 ठिकानों पर तलाशी ले रहा है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है सूत्रों के मुताबिक, ED की टीमें आज सुबह से ही पूर्व सीएम से जुड़े परिसरों पर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं यह कार्रवाई कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड और वीणा विजयन की कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ के बीच हुए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच का हिस्सा है