Sliderअन्य राज्य

भीषण सड़क हादसा दंपति समेत 3 की मौत

पटना : जगदेव पथ पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन दुखद बात यह रही कि लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आए। मृतकों की पहचान एम्स नवादा निवासी अशोक कुमार और उनकी पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। यह हादसा तब हुआ जब बिहार सरकार लिखी एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने ऑटो और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी लोग शराब के नशे में धुत्त थे।घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इसके बजाय, लोग मोबाइल से वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने में लगे रहे। यह घटना समाज की गिरती संवेदनशीलता को उजागर करती है। क्या अब मदद करने की भावना खत्म हो चुकी है

Related Articles

Back to top button