Sliderराष्ट्रिय

LPG के बाद भारत में डाइट कोक की किल्लत जाने कैसे खत्म हो गया स्टॉक

दिल्ली: भारत में कई दिनों कई तरह की परेशानियां देखने को मिल रही हैं. LPG गैस सिलेंडर के संकट की खबरों के बाद अब डाइट कोक भी बाजार से गायब होने लगी है यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन दिल्ली मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसका स्टॉक खत्म होने की खबरें हैं ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि इतनी लोकप्रिय ड्रिंक बाजार से गायब हो गई? आइए आसान भाषा में समझते हैं इसके पीछे की असली वजह डाइट कोक भारत में ज्यादातर सिर्फ कैन में बिकती है, लेकिन अभी सबसे बड़ी समस्या यही है कि इन कैन्स की सप्लाई ही रुक गई है खाड़ी देशों से आने वाला एल्युमिनियम प्रभावित हुआ और ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण शिपमेंट में देरी हुई है मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव ने सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि कई इंडस्ट्री को प्रभावित किया है. इससे शिपिंग रूट प्रभावित हुए हैं और कच्चे माल की सप्लाई धीमी पड़ गई है यही वजह है कि कंपनियां समय पर स्टॉक नहीं पहुंच पा रही हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैन बनाने वाली फैक्ट्रियों में गैस का इस्तेमाल होता है गैस की कमी से फैक्ट्रियों का उत्पादन घटा है और कुछ प्रोडक्शन लाइन बंद करनी पड़ी यानी LPG संकट ने इस समस्या को और बढ़ा दिया आजकल लोग हेल्थ कॉन्शियस हो रहे हैं और कम अनहेल्दी चीजों का सेवन कर रहे है इसलिए Diet Coke की डिमांड लगातार बढ़ रही थी, लेकिन सप्लाई कम हो गई इससे डिमांड ज्यादा हो गई, लेकिन सप्लाई ना होने की वजह से ही गायब हो गई है

Related Articles

Back to top button