Sliderअन्य राज्य

कोडीन कफ सिरप जब्त, मेडिकल स्टोर मालिक निकला कफ सिरप तस्करी का मुख्य आरोपी

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में नदी के किनारे से कोडीन युक्त ‘कफ सिरप’ की 8,320 बोतल जब्त की हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में चार अक्टूबर को तीन लोगों को पकड़े जाने के बाद उनसे पूछताछ के आधार पर 8,320 बोतल बरामद की गईं जो 52 पेटी में रखी थीं।पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि इंफाल पश्चिम जिले के नाओरेमथोंग बाजार में दवा की दुकान का मालिक नोंगथोंबम जेम्सजित इस नेटवर्क का कथित सरगना है। पुलिस ने बताया कि उसे मंगलवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया।भारत में कोडीन आधारित दवाएं विनियमित औषधियों की श्रेणी में आती हैं। वैध चिकित्सकीय पर्चे और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों का पालन किए बिना उनकी बिक्री या वितरण नहीं किया जा सकता

Related Articles

Back to top button